Udayprabhat
uttrakhand

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री एडवोकेट जसबीर राणा द्वारा किया गया।

कोटद्वार। राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप महिला वर्ग का दो दिवसीय प्रतियोगिता का मोटाढाक स्थित डैफोडेल पब्लिक स्कूल में शुभारम्भ हुआ है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री एडवोकेट जसबीर राणा द्वारा किया गया। उत्तराखंड कबड्डी एशोसियेशन के पदाधिकारियों द्वारा सर्व प्रथम मुख्य अतिथि का बैज अलंकरण कर अंग वस्त्र पहना कर बुके भेंट किया गया।
कबड्डी एशोसियेशन द्वारा मुख्य अतिथि से जनपद देहरादून एवं उधमसिंह नगर की टीमौ से परिचय करवाया उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा उद्घाटन मैच को शुरू करवाया।
जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता मे प्रदेश की तेरह टीमौ द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा तथा जिला कबड्डी एशोसियेशन पौडी द्वारा इसकी मेजवानी की जा रही है।
लीग मैच खेलते हुए उधमसिंहनगर ने हरिद्वार की टीम को 34-10 से पराजित किया। द्वितीय लीग मैच हरिद्वार जनपद एवं नैनीताल जनपद के बीच हुआ जिसमे हरिद्वार ने 41-36 से जीत दर्ज की है।
इस अवसर पर कबड्डी एशोसियेशन के अध्यक्ष चेतन जोशी,सचिव अनुराधा देवी,डैफोडेल पब्लिक स्कूल के संचालन अर्जुन सिंह बिष्ट, देवानन्द, देवेन्द्र भट्ट, नूतन बिष्ट, शेखर उपाध्याय, गौरव जोशी, कृष्ण कुमार जोशी, कमल कान्त कुकरेती सहित बड़ी संख्या में कबड्डी एशोसियेशन के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग सामिल थे।

Leave a Comment