Udayprabhat
uttrakhand

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम की डकैती में वांछित चल रहे अभियुक्त को प्रेमनगर से किया गिरफ्तार

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में पुलिस द्वारा अब तक 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। डकैती में वांछित चल रहे अभियुक्तों की तलाश को पुलिस टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों में दबिशें दी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के माध्यम से प्राप्त गोपनीय जानकारी के आधार पर डकैती की योजना में शामिल एक और अभियुक्त चंदन कुमार उर्फ सुजीत को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त चंदन उर्फ सुजीत द्वारा ही बता दिया कि डकैती की घटना के लिए प्रिंस व अन्य अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वाहन उपलब्ध कराए गए थे। डकैती प्रकरण में पूर्व गिरफ्तार अभियुक्त अकबर से पूछताछ में अभियुक्त चंदन उर्फ सुजीत का नाम प्रकाश में आया था।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके परिचित जलील सुभानी उर्फ कॉम्बो ने उसे लूट की घटना को अंजाम देने की योजना के बारे में बताया तथा उसके लिए एक कार और दो मोटरसाइकिलो की व्यवस्था करने को कहा था जिस पर अभियुक्त द्वारा अपने परिचित अकबर को गाड़ियों की व्यवस्था करने को कहा गया। अकबर ने अपने साथी सुमित के साथ मिलकर आगरा से अर्टिगा कार और हरियाणा से 2 अपाचे मोटरसाइकिलो को चोरी किया गया था। एक अपाचे मोटरसाइकिल को अभियुक्त चंदन द्वारा अकबर के माध्यम से 31 अक्टूबर को सहारनपुर में राहुल और अविनाश को और अर्टिगा कार को 6 नवंबर को बिजनौर में विक्रम उर्फ पायलट को और एक अन्य अपाचे मोटरसाइकिल को खुद अभियुक्त चंदन द्वारा अकबर के साथ जाकर 7 नवंबर को देहरादून आईएसबीटी में प्रिंस व अभिषेक को दिया गया था। अभियुक्त चंदन कुमार द्वारा बताया गया कि घटना से पूर्व माह सितंबर में वह भी प्रिंस, अखिलेश उर्फ अभिषेक और उनके अन्य साथियों के साथ करीब 10 दिनों तक सेलाकुई में किराए के कमरे में रहा था और आज भी अभियुक्त जलील उर्फ कॉम्बो के कहने पर अपनी पहचान छुपाते हुए जेल में बंद अपने अन्य साथियों से मिलने के लिए देहरादून आया था।

Leave a Comment