एक और वाहन चोरी गिरोह पर कसा कानून का शिकंजा
गिरोह के 02 सदस्य चढ़े पुलिस टीम के हत्थे
चोरी की 10 मोटर साईकिलें बरामद
पुलिस एक्शन से वाहन चोर हैं परेशान
क्राइम मिटिंग में कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा दिया गया अल्टीमेटम वाहन चोरी कर अपने शौक पूरे कर रहे अपराधियों के लिए बुरी हकीकत के रूप में पेश आ रहा है।
जनपद पुलिस द्वारा चोरी वाहनों को रिकवर करने के सिलसिले को जारी रखते हुए कोतवाली लक्सर क्षेत्र से 10 मोटर साइकिलों को बरामद करते हुए वाहन चोरी में लिप्त 02 अभियुक्तों को दबोचने में सफलता हासिल की गई।
पुलिस चैकपोस्ट में चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े अभियुक्त अपने शौक पुरा करने के लिए इन वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस टीम अब गिरोह के तीसरे सदस्य की तलाश में जुटी है।
पकड़े गए अभियुक्त-
1- साजिद पुत्र इसरार निवासी रायपुर लक्सर
2- लक्ष्मण पुत्र मामचंद निवासी मोहम्मदपुर बुजुर्ग लक्सर
