Udayprabhat
uttrakhand

टिहरी जनपद स्तरीय क्रिकेट मुकाबले में उनियाल क्रिकेट अकैडमी की 168 रनों से हुई शानदार जीत

उत्तराखंड क्रिकेट संघ (सीएयू) द्वारा जनपद स्तर पर क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते बीते दिन राजधानी देहरादून के माजरी ग्रांट स्तिथ ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट ग्राउंड में उनियाल क्रिकेट अकैडमी और देवभूमि क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए एक दिवसीय मुकाबले यानी वन डे मैच में उनियाल क्रिकेट अकैडमी ने देवभूमि क्रिकेट क्लब को 168 रनों से हरा दिया। मैच की शुरुआत में उनियाल क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी जिसके बाद उन्होंने 45 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 333 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया। वहीं पहली पारी के दौरान उनियाल क्रिकेट अकैडमी के कप्तान अखिलेश उनियाल ने 58 गेंदों में शतक जड़कर 101 रन बनाए और आशुतोष बहुगुणा ने 80 गेंदों में 76 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी के दौरान इसके साथ देवभूमि क्रिकेट क्लब के कप्तान सुभाष नौटियाल और हरदीप सिंह ने तीन-तीन विकेट झटके। दूसरी पारी में देवभूमि क्रिकेट क्लब 38.5 ओवरों में 165 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें तुषार भाटिया ने 56 गेंदों पर टीम में सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वहीं उनियाल क्रिकेट अकैडमी के कप्तान अखिलेश उनियाल ने 48 रन देकर तीन विकेट झटके तो वहीं मनन शर्मा, मनीष पांडे, नवेंद्र प्रताप सिंह रावत ने दो-दो विकेट झटके। साथ ही मैच के अंत में अखिलेश उनियाल को अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment