शासकीय आवास पर सिलक्यारा टनल बचाव अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रैट माइनर्स को सम्मानित कर 50-50 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की। बचाव अभियान के अंतिम चरण में जब मशीनों से उम्मीदें ख़त्म हो रही थी उस प्रतिकूल समय में रैट माइनर्स ने अपनी पूरी प्रतिबद्धता एवं अथक परिश्रम से बचाव अभियान को सफल बनाने में अत्यंत सराहनीय योगदान देने का कार्य किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए सिलक्यारा टनल बचाव अभियान में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करने वाले सभी रैट माइनर्स का हृदयतल से कोटिशः आभार !
