आज दिनांक 20.02.2024 को आगंनबाड़ी महिलाओं नें देहरादून सचिवालय का घेराव किया तथा जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आंगनबाड़ी महिलाओं कि मुख्य मांगों में उनका मानदेय बढ़ाये जाने को लेकर है एवं साथ ही उनका नियमितीकरण करने की भी उनकी मुख्य मांग है। सचिवालय का घेराव आंगनबाड़ी महिलाओं के एक बड़े हुजुम नें किया जिसमें 400-500 महिलाओं नें शिरकत की। आंगनबाड़ी महिलाओं का कहना है कि यदि सरकार उनकी मांग अगली कैबिनेट की बैठक में नहीं करती है तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगी तथा इसका खामियाजा भाजपा सरकार को आने वाले लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा, आंगनबाड़ी महिलाओं पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगी तथा वह एवं उनके परिवार का कोई भी सदस्य आने वाले लोकसभा चुनाव में वोट नहीं करेगा।

