Udayprabhat
uttrakhand

मसूरी में टैक्सी विवाद गरमाया, थाने के बाहर भिड़े दोनों पक्ष, कार्रवाई नहीं हुई तो चक्काजाम की दी चेतावनी

मसूरी : पर्यटन नगरी मसूरी में टैक्सी यूनियन और टैक्सी संचालकों के बीच चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात हुए हंगामे के बाद आज मामला और गरमा गया। दोनों पक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में थाने पहुंचे, जहां देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान थाने के बाहर दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।

घटना के बाद टैक्सी स्टैंड पक्ष अपनी शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा। उन्होंने दो दिन के भीतर शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे मसूरी शहर में चक्काजाम किया जाएगा।

वहीं, दूसरे पक्ष ने भी अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताते हुए पूरे मामले में अपना पक्ष रखा। उन्होंने बीती रात से शुरू हुए विवाद की घटनाक्रमवार जानकारी देते हुए अपनी बात प्रशासन के सामने रखी।
दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से मसूरी में टैक्सी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। अब सभी की नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद को शांत कराने और मामले का समाधान निकालने के लिए क्या कदम उठाता है।

Leave a Comment