Udayprabhat
uttrakhand

बिन्दुखाता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग

नैनीताल जिले के बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव घोषित किए जाने, और इसकी तरह अन्य दर्जनों ऐसे खत्तों,गोटों को वन भूमि अतिक्रमण आघोषित के नाम पर बेघर किए जाने के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधानसभा कूच किया। हरीश रावत के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भी भाग लिया। इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि 100 साल के से ज्यादा के इतिहास के साथ गोट खत्ते आदि तराई के भाबर में बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने बंजर भूमि को आबाद किया, जो हजारों की संख्या में हैं। इन सब गांवों को राजस्व गांव का दर्जा दिया जाने की मांग को लेकर उन्होंने आज सरकार को जगाने के लिए विरोध जताया है। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी सरकार से बिंदुखाता जैसे अन्य गांवों को भी राजस्व गांव घोषित किए जाने की मांग को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि इन गांव में रहने वाले लोगों को हक दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार इनकी आवाज उठाती रहेगी।

Leave a Comment