राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों में अपनी पसंदीदा पार्टी को लेकर दीवानगी अक्सर देखी जाती है। चाहे वो राज्य स्तर के चुनाव हो या लोकसभा चुनाव। आंध्र प्रदेश के एक शख्स ने राजनीतिक पार्टी को लेकर ऐसी दीवानगी दिखाई है कि आप भी हैरान रह जाएंगे।किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए उनके समर्थक सबसे ज्यादा मायने रखते हैं और समर्थक भी अपनी पसंदीदा पार्टी और उसके विचारों के लिए पूरी तरह से समर्पित होते हैं। ऐसे कई समर्थक देखे हैं, जो अपनी पार्टी के बचाव में दूसरों से लड़ने तक को तैयार हो जाते हैं।आंध्र प्रदेश के एक शख्स ने पसंदीदा पार्टी के लिए ऐसी दीवानगी दिखाई है, जो शायद ही कहीं देखी या सुनी जाती हो। पवन कल्याण की जनसेना पार्टी के एक समर्थक ने शादी के कार्ड में पार्टी का घोषणा पत्र छपवाया है। तेलुगु सुपरस्टार पवल कल्याण राजनीति में एंट्री ले चुके हैं और उन्होंने अपनी जनसेना पार्टी भी बनाई है। हालिया तेलंगाना विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी एनडीए गठबंधन में शामिल थी। आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी भाजपा-टीडीपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है
