आशुतोष शर्मा ने क्या कहा
2019 में, मैंने मध्यप्रदेश के लिए टी20 में आखिरी मैच में 84 रन बनाए थे। फिर नए कोच आए और वो मुझे पसंद नहीं करते थे। सेलेक्शन ट्रायल्स में मैंने 40-45 गेंदों में 90 रन बनाए, लेकिन जब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा हुई तो उसमें मेरा नाम नहीं था। उस समय मैं डिप्रेशन में चला गया था क्योंकि मैंने उस साल शानदार प्रदर्शन किया था। हमने अंडर-23 स्तर पर खेला, जहां चार मैचों में मैंने 200 रन बनाए।
उन्होंने 17 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसकी मदद से पंजाब किंग्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 200 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया था। आशुतोष शर्मा ने खुलासा किया कि वो मध्यप्रदेश के नए कोच के बर्ताव से हैरान थे जबकि उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। इस वजह से वो डिप्रेशन में चले गए थे
।पंजाब के 25 साल के क्रिकेटर आशुतोष शर्मा ने मध्यप्रदेश से रेलवे में जाने के बारे में बताया आशुतोष शर्मा ने कहा कि वो इस बदलाव के समय के दौरान डिप्रेशन में चले गए थे।आशुतोष शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब के लिए मैच विनिंग पारी खेलकर सुर्खियों में रहे
आशुतोष शर्मा ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि उनकी गलती क्या है और वो नए कोच के अंतर्गत टीम सेट-अप से परेशान रहे। शर्मा ने रेलवे का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनका बखूबी साथ निभाया। मध्यप्रदेश के रतलाम में जन्में आशुतोष ने नए कोच के साथ मतभेद के बाद रेलवे का रुखअपनाया
आशुतोष शर्मा ने पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 11 गेंदों में अर्धशतक जमाकर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा। पंजाब किंग्स ने आशुतोष शर्मा को उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था।
