महेंद्र पुत्र यादराम निवासी मंडी निकट आलम सराय थाना देहात जिला संभल यूपी 30 मार्च को परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। नाईसोता घाट के पास से उनकी तीन वर्षीय पुत्री ज्योति गायब हो गई। तलाश करने पर कुछ पता न चलने पर पुलिस को जानकारी दी थी। सीसीटीवी कैमरे पर एक संदिग्ध मासूम को कंधे पर बैठाकर ले जाते हुए दिखा था। सीसीटीवी कैमरे पर शामली की बस में आरोपी सवार होता दिखा
इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी पूछताछ में कबूला है कि उसने बच्ची का अपहरण उससे भीख मंगवाने के लिए किया था। क्योंकि बच्चों को देखकर लोग आसानी से भीख दे देते है। मुकदमे में धारा 363 एक की बढ़ोतरी कर दी गई है।हरकी पैड़ी क्षेत्र से तीन साल की मासूम बच्ची के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने शामली के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भीख मंगवाने के लिए बच्ची का अपहरण किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जबकि बच्ची परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है। मासूम को सकुशल पाकर माता-पिता के भावुक हो गए और परिजनों ने पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद किया
