आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक संदीप कुमार ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी।दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार को अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग करने वाली पूर्व आप विधायक संदीप कुमार की याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका पर सोमवार को न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ सुनवाई करेगी। हाई कोर्ट ने इससे पहले अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग करने वाली दो जनहित याचिकाएं खारिज कर दी थीं
याचिका के अनुसार उपराज्यपाल को सहायता और सलाह व्यावहारिक रूप से तब तक संभव नहीं है जब तक मुख्यमंत्री संविधान के तहत स्वतंत्र रूप से उपलब्ध न हों। केजरीवाल को आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दस दिन की ईडी रिमांड के बाद राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। वर्तमान में केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर अब तक दायर हुई दो याचिका हाई कोर्ट खारिज कर चुका है संदीप कुमार ने दावा किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदाता होने के नाते वह व्यक्तिगत रूप से इस बात से व्यथित हैं कि उनके केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री एक ऐसा व्यक्ति है जो पद संभालने में असमर्थ है।
