32 साल बाद होने जा रहा है रजनीकांत और अमिताभ बच्चन का रीयूनियन
रजनीकांत और अमिताभ बच्चन ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साथ में अंधा कानून से लेकर गिरफ्तार और हम जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन की लगभग 11 हिंदी फिल्मों के रीमेक में काम किया है, जिसमें अमर अकबर एंथोनी, त्रिशूल, नमक हलाल, दीवार जैसी कई बड़ी फिल्में शामिल हैं। थलाइवा स्टार रजनीकांत के करियर में जो मील का पत्थर साबित हुई वो थी अमिताभ बच्चन की ‘डॉन’ का तमिल रीमेक ‘बिल्ला, जिन्होंने उन्हें साउथ सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया।
80 से 90 के दशक के बीच एक ऐसा समय आया था, जब रजनीकांत की फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप हो रही थी। उनकी फिल्में दर्शकों को बिल्कुल भी नहीं भा रही थी। अपने करियर को डूबता देख रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना ही रहे थे, उस दौरान उन्हें ऑफर हुई तमिल भाषा में बनी फिल्म ‘बिल्ला’, जो 1980 में रिलीज हुई थी।अमिताभ बच्चन और रजनीकांत का याराना काफी पुराना रहा है। दर्शकों ने उनकी जोड़ी को बहुत प्यार भी दिया। ये खुद रजनीकांत ने भी नहीं सोचा कि जिस एक्टर के साथ वह फिल्में कर रहे हैं, कभी उन्हीं बिग बी की फिल्म का रीमेक उनके लिए वरदान बन जाएगा।इस मूवी में रजनीकांत सिल्वर स्क्रीन पर जबरदस्त एक्शन करते और यहां सीटों पर बैठी ऑडियंस तालियां और सीटियां बजाती। ‘डॉन’ के रीमेक ‘बिल्ला’ में रजनीकांत ने डबल रोल निभाया था। फिल्म में उनके अपोजिट श्रीप्रिया ने काम किया था।
previous post
next post
