Udayprabhat
हेल्थ

गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स शरीर के तापमान को बढ़ाते हैं

गर्मी का मौसम (Summer Season) आ गया है  जिसकी वजह से लोगों का हाल अभी से बेहाल हो चुका है। आने वाले दिनों गर्मी का यह सितम और भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच खुद को हेल्दी बनाए रखने के लिए अपने खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में अकसर क्या खाना चाहिए  लोग इस पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन क्या नहीं खाना चाहिए, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं लेते।
गर्मियों में Dehydration का शिकार बना सकते हैं ये फूड आइटम्स, हेल्दी रहने के लिए इस मौसम में खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि ये फूड्स डिहाइड्रेशन (Dehydration) का कारण बनते हैं और शरीर पर इनका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये फूड आइटम्सड्राई फ्रूट्स यूं तो हमारी सेहत के लिए गुणकारी होता है, लेकिन गर्मियों में इनका सेवन सीमित करें। यह सच है कि यह पौष्टिक होते हैं, लेकिन गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स शरीर के तापमान को बढ़ाते हैं, जिससे भीषण गर्मी के दौरान असुविधा हो सकती है।-

घर या ऑफिस में अकसर आलस और नींद भगाने के लिए लोग कॉफी का सहारा लेते हैं। गर्मियों में कॉफी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और यह आपके शरीर का तापमान भी बढ़ा देती है। गर्मी के दौरान खुद का ख्याल रखने के लिए कॉफी का सेवन बिल्कुल भी न करें या फिर इसे सीमित करें।

अकसर गर्मियों में लोग ठंड पाने के लिए सोडा पानी पीना पसंद करते हैं, लेकिन कार्बोनेटेड ड्रिंक बेहद नशीले हो सकते हैं, जिसकी वजह से गर्मियों में आप इन्हें ज्यादा पीना चाहेंगे। सोडा बेहद अनहेल्दी होता है और इसमें न सिर्फ चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, बल्कि यह शरीर को डिहाइड्रेट भी करता है।गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए लोग अकसर कई तरह के फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ये फूड्स शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही आपको हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। हालांकि कुछ फूड्स ऐसे भी हैं जिन्हें आपको इस दौरान खाने से बचना चाहिए। ये फूड्स शरीर में गर्मी बढ़ाकर Dehydration की वजह बनते हैं।
जब गर्मी अपने चरम पर हो, तो मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए। मसालेदार भोजन में मौजूद कैप्साइसिन आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है, क्योंकि इससे डिहाइड्रेशन, शरीर में गर्मी में वृद्धि, अपच और असुविधा होती है।सोडियम की ज्यादा मात्रा के कारण अचार भी गर्मियों में डिहाईड्रेशन की वजह बन सकता है। इसके अलावा गर्मियों में ज्यादा अचार खाने से भी अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए इस मौसम में जिनता संभव हो, अचार से परहेज करें।

Leave a Comment