Udayprabhat
राजनीतिराज्य

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले हादसे में बाल-बाल बचे

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटेले की कार की ट्रक से टक्कर हो गई। यह दुर्घटना सोमवार रात को हुई। इस हादसे में नाना पटोले बाल-बाल बच गए। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।इस हादसे पर कांग्रेस ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की कार भंडारा शहर के पास भीलवाड़ा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।यह सड़क हादसा आधी रात के करीब हुआ। नाना पटोले लगातार चुनाव-प्रचार में जुटे हैं। महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा। चार जून को मतगणना होगी।

इस हादसे पर कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। अतुल लोंढे (Atul Londhe Patil) ने ‘X’ पर लिखा, “विपक्ष के नेताओं को खत्म कर बीजेपी को चुनाव जीतना है क्या? महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले भंडारा जिला में प्रचार दौरे पर गए थे और मंगलवार को रात को कारदा गांव के पास उनकी गाड़ी को एक ट्रक ने ठोकर मार दी, यह बेहद ही गंभीर बात है

Leave a Comment