Udayprabhat
देशराजनीतिराज्य

आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी

आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने हाईकोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने पर कहा, ‘हम सुप्रीम कोर्ट गए हैं। हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से न्याय जरूर मिलेगा। संजय सिंह के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह से राह दिखाई, उसी तरह से अरविंद केजरीवाल के मामले में सुप्रीम कोर्ट कोई नई राह दिखाएगा।’इससे पहले उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल को 21 मार्च को दिल्ली आबकारी नीति 2021 से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। उन्हें दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संजय सिंह की जमानत याचिका भी हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी। उनकी याचिका खारिज करने के दौरान हाई कोर्ट ने वे ही बाते बोली थी जो मंगलवार को केजरीवाल की याचिका खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने कही है। मगर जब संजय सिंह हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए तो उनकी जमानत हो गई

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की

Leave a Comment