Udayprabhat
एंटरटेनमेंटदेश

रामायण’ नितेश तिवारी और रणबीर कपूर के ड्रीम प्रोजेक्ट

एक्ट्रेस अलावा शीबा चड्ढा का नाम ‘मंथरा’ के कैरेक्टर के लिए सामने आया, तो वहीं विभीषण के लिए विजय सेतुपति (Vijay Sethupati) को लेकर चर्चा बनी हुई है। इन सभी नामों के बीच एक एक्टर ने ‘रामायण’ से खुद को किनारे कर लिया है।
‘रामायण’ नितेश तिवारी और रणबीर कपूर के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा है। रणबीर कपूर मूवी में श्रीराम, तो सई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा कुछ और कैरेक्टर्स के लिए एक्टर्स के नाम सामने आए हैं। इस फिल्म में रावण के किरदार को प्ले करने के लिए ‘केजीएफ’ स्टार यश का नाम सामने आया है। जबकि, कैकेयी के रोल के लिए लारा दत्ता (Lara Dutta) के नाम की चर्चा है।
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी चर्चा है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर कई अपडेट्स सामने आ चुकी हैं। रणबीर कपूर अपने रोल के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उनकी ट्रेनिंग का एक वीडियो हाल ही में सामने आया था।
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का अब हिस्सा नहीं होगा ये एक्टर, हाथ में था ये मुख्य किरदार
Ranbir Kapoor की फिल्म रामायण की जब से अनाउंसमेंट हुई है तब से सोशल मीडिया पर इसका बज बना है। रणबीर कपूर श्रीराम के रोल में फिट बैठने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। इस बीच फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कोई न कोई नाम सामने आ रहा है। खबर है कि इस मूवी से एक एक्टर ने अपने पांव पीछे खींच लिए हैं।

Leave a Comment