Udayprabhat
देशराजनीतिराज्य

पीएम मोदी ने गया में जनता को संबोधित करते हुए कहा हमारा संविधान पवित्र है।

पीएम मोदी ने गया में जनता को संबोधित करते हुए कहा हमारा संविधान पवित्र है।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर बिहार पहुंचने वाले हैं। गया और पूर्णिया में आज उनकी सभा होने वाली है। इससे पहले जमुई व नवादा में मोदी जनसभाएं कर चुके हैं। गया में पिछले दो चुनावों में मात खा चुके पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) से प्रत्याशी हैं। पूर्णिया में जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा पिछले दो चुनावों में विजयी रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिहार में आज दो जनसभाओं हैं। गया और पूर्णिया में उनकी जनसभाएं प्रस्तावित हैं। इससे पहले जमुई व नवादा में मोदी जनसभाएं कर चुके हैं। गया में पिछले दो चुनावों में मात खा चुके पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) से प्रत्याशी हैं।

गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा है। पीएम मोदी गया पहुंच गए हैं। पीएम मोदी की सुरक्षा में जगह-जगह केंद्रीय पुलिस बलों को तैनात किया गया है।

पूर्णिया में जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा पिछले दो चुनावों में विजयी रहे हैं। मोदी जहां मांझी को तीसरी हार से बचाने का प्रयास करेंगे, वहीं  तीसरी जीत दिलाने का मतदाताओं से भरोसा चाहते है मुजफ्फरपुर के अशोक साहनी नरेन्द्र मोदी के सभा में पहुंचे हैं।  बिहार के अलावे दूसरे प्रदेशों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में पहुंचते हैं।
गया के देहाती गाने मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को सुनने को लेकर गेट नंबर 2 से लोग। मेटल डिटेक्टर से जांच कर प्रवेश करते केंद्रीय पुलिस के सुरक्षा बल।

अभी जांच पड़ताल के बाद ही लोगों को अंदर पहुंचने दिया जा रहा है। लोगों में पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साह है। वह गया संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हम के प्रत्याशी जीतन राम मांझी के समर्थन में वोट की अपील करेंगे।

पीएम मोदी का भाषण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि यह प्यार आशीर्वाद मैं कभी भी भूल नहीं सकता हूं।

Leave a Comment