महाराष्ट्र की हॉट सीट बन चुकी बारामती से ननद और भाभी के बीच मुकाबला होने जा रहा है। दोनों नेता आज नामांकन दाखिल करने वाली हैं। बारामती से उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार अपनी ननद और शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सुले के सामने चुनाव लड़ने जा रही हैं दोनों के बीच मुकाबला रोचक होने वाला है। बारामती से उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार अपनी ननद और शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सुले के सामने चुनाव लड़ने जा रही हैं। आज नामांकन दाखिल करने से पहले महायुति उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने अपने पति और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ पुणे में श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की।
लोकसभा चुनाव के चलते महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज है। महाराष्ट्र में इस समय सबसे हॉट सीट बारामती बन गई है, यहां ननद और भाभी के बीच मुकाबला होने जा रहा है। दोनों नेता आज नामांकन दोखिल करने वाली हैं।
सुनेत्रा पवार ने कहा कि आज उनके लिए बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि मैं आज अपना नामांकन दाखिल करने जा रही हूं। इसलिए हम मंदिर आए, प्रार्थना की और आशीर्वाद लिया।
बारामती सीट को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है और सुप्रिया सुले यहां से पिछले तीन लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।बारामती में तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को कहा कि जब भी महायुति का कोई उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेगा तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहने का प्रयास करेंगे।
