Udayprabhat
क्राइमदेशराज्य

रणवीर सिंह का बीते दिनों एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

रणवीर सिंह का बीते दिनों एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके खिलाफ एक्टर ने FIR दर्ज करवाई थी। डॉन-3 एक्टर के बाद अब उनके पिता जगजीत सिंह भगनानी ने भी एक्स अकाउंट पर डीपफेक वीडियो शेयर करने वाले यूजर के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है। रणवीर सिंह के पिता ने शिकायत के बाद यूजर्स पर साइबर पुलिस ने ये धाराएं लगाईं। रणवीर सिंह के बाद अब उनके पिता जगजीत सिंह भवनानी ने भी डीपफेक वीडियो शेयर करने वाले यूजर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है।
रश्मिका मंदाना से लेकर आलिया भट्ट और काजोल जैसे सितारों के बाद हाल ही में ‘डॉन-3’ अभिनेता रणवीर सिंह डीपफेक वीडियो का शिकार हुए थे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट्स का इस्तेमाल करके रणवीर सिंह का एक डीपफेक वीडियो शेयर किया गया था, जिसके खिलाफ उनकी टीम ने कड़ा एक्शन उठाया था।
बॉलीवुड सितारों के लिए सोशल मीडिया जितना फायदेमंद है, कभी-कभी उतना ही वह उनके लिए नुकसानदेह साबित होता है। खासकर जब से AI का इस्तेमाल बढ़ा है, तब से सितारों को और भी सतर्कता बरतनी पड़ रही है। उनका एक ऐसा डीपफेक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनमें शब्दों को गलत तरह से पेश किया गया है। यूजर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही रणवीर सिंह के पिता ने ये भी कहा कि उनके बेटे किसी भी राजनैतिक पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं।
मंगलवार को रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने यूजर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। पिता ने अपनी FIR में बताया कि रणवीर सिंह के जिस वीडियो के साथ AI का यूज करके छेड़छाड़ की गयी है, वो बनारस में हुए एक फैशन शो का है, जहां रणवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ की थी।रणवीर सिंह के पिता द्वारा एफआईआर के बाद पुलिस ने यूजर्स पर कई धाराएं लगाते हुए केस दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 417 (चीटिंग), 468 और आईपीसी 469  के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Comment