Udayprabhat
राजनीतिराज्य

बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण देते हुए मंच पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े

महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण देते हुए मंच पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। मंच पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लोकसभा चुनाव को देखते हुए गडकरी यवतमाल के पुसद में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मंच पर बोलने के दौरान ही वह अचानक लड़खड़ा कर गिर गए।वहां आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला। महाराष्ट्र के यवतमाल में बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण देते हुए मंच पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। मंच पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए

कई पार्टी कार्यकर्ताओं को नितिन गडकरी के चेहरे पर पानी छिड़कते और उन्हें मंच से दूर ले जाते देखा गया।पहले चरण के चुनाव में नागपुर से भाजपा के उम्मीदवार गडकरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना नेता राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे, जो यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीट से सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के उम्मीदवार हैं।महाराष्ट्र के बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी के साथ यवतमाल में 26 अप्रैल, शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होना है।
तबीयत ठीक होने के बाद नीतिन गडकरी ने x (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया।

 

Leave a Comment