कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने असम में मोदी सरकार और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम में माफिया राज चल रहा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कई घोटालों में शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा हिमंत सरमा और आईयूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल के साथ समझौता है। वहीं तेलंगाना में बीजेपी असदुद्दीन ओवैसी के साथ है।प्रियंका गांधी ने आगे कहा,”अभी कुछ दिन पहले, मैं अपनी बेटी से मिलने के लिए विदेश गई थी। फिर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री मेरी विदेश यात्राओं पर चर्चा करने लगे। वे अच्छी तरह जानते हैं कि मैं कब यात्रा करती हूं, यहां तक कि वे विपक्षी नेताओं की यात्राओं पर भी नजर रखते हैं। फिर भी, जब कोई आरोपी, उनके (प्रज्वल) जैसा कोई व्यक्ति, देश छोड़ देता है, तो उन्हें खबर नहीं होती है। इसे कोई कैसे स्वीकार कर सकता है? इतना गंभीर अपराध करने के बाद कोई उनकी नाक के नीचे से भाग गया है और वे चुप हैं।”प्रज्वल रेवन्ना पर सैकड़ों महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है। कर्नाटक पुलिस ने गंभीर आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है।
कांग्रेस नेता ने चुनावी बॉंड मुद्दे पर भी बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा,”बीजेपी सिर्फ 10 साल में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई, लेकिन कांग्रेस ने 70 साल में इतनी कमाई नहीं की।”
उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी आम लोगों की वास्तविकता से बहुत दूर हैं और उन्हें उनके दुखों की कोई समझ नहीं है क्योंकि वह अहंकारी हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ”असम में बढ़ती बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है और मुख्यमंत्री और उनके मंत्री केवल अपने हितों के बारे में चिंतित हैंलोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी की सहयोगी जेडीएस के मौजूदा उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। चुनावी रैली में कांग्रेस इस मुद्दे के जरिए बीजेपी पर निशाना साध रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने असम के धुबरी में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि मोदी सरकार ने प्रज्वल रेवन्ना को भारत छोड़ने से नहीं रोका।
