लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज 11 राज्यों की 93 सीटों पर 7 मई को मतदान है। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है।कुछ लोकसभा सीटों पर मतदान शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्यप्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान है।
किस राज्य में कितना मतदान (प्रतिशत में)
असम : 45.88
यूपी: 38.12
कर्नाटक: 41.59
गुजरात: 37.83
गोवा: 49.04
छत्तीसगढ़: 46.14
दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 39.94
पश्चिम बंगाल: 49.27
बिहार: 36.69
एमपी: 44.67
महाराष्ट्र 31.55
पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम नेयूपी के संभल में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर एक प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है कि अखिलेश यादव और उनकी पार्टी किन गतिविधियों में शामिल है। उन्हें लगता है कि हर कोई उनके जैसा है। जाकी रही भावना जैसी…। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि अखिलेश का भविष्य उज्ज्वल हो। लेकिन उनकी नैया डुबाने का काम उनके चाचा कर रहे हैं। अखिलेश को उनसे लड़ना चाहिए, मुझसे नहीं।
भोपाल (मध्य प्रदेश): तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ग और युवा व बुजुर्ग उम्मीदवार वोटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। मध्यप्रदेश में तीसरे चरण में दिव्यांग महिला राधा ने मतदान किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अगर INDIA गठबंधन सत्ता में आई तो देश में जंगलराज हो जाएगा वाले बयान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, “वह इतना डर गए हैं कि वह सभी को भड़का रहे हैं।” पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, “वह संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं ये बात जनता समझ गई है।”
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपना वोट डाला।
बंगाल: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र से CPI(M) उम्मीदवार मो. सलीम और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच बहस हुई। तृणमूल समर्थकों ने मो. सलीम गो बैक के नारे लगाए।
संभल, उत्तर प्रदेश: पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संभल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। संभल लोकसभा सीट पर बीजेपी के परमेश्वर लाल सैनी समाजवादी पार्टी के जिया उर रहमान बर्क के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
