Udayprabhat
uttrakhandराज्य

नालों की सफाई एवं पुलियों की मुरम्मत का कार्य अभी तक प्रारम्भ नहीं कराया गया

बर्षाकाल से पूर्व कराई जाये नालों की सफाई : चौ.संजय राणा

नालों पर पूर्व निर्मित लगभग सभी पुलिया क्षतिग्रस्त

15 जून से बर्षाकाल प्रारम्भ होने जा रहा है । क्षेत्र के अधिकांश नाले सिल्ट एवं कबाड से भरे हुए हैं एवं पूर्व निर्मित पुलिया क्षतिग्रस्त हैं किन्तु स्थानीय निकाय , जिला पंचायत एवं सिंचाई विभाग की ओर से नालों की सफाई एवं पुलियों की मुरम्मत का कार्य अभी तक प्रारम्भ नहीं कराया गया है । किसान नेता एवं शिवसेना जिला प्रमुख चौ.संजय राणा ने बताया कि क्षेत्र के चौहड़वाला एवं मुरलीवाला में नाले की सफाई विगत दशकों से नहीं कराई गई है, जिसके कारण बर्षाकाल में पर्वतीय क्षेत्र का बर्षा जल फसलों को बर्बाद करते हुए गाँव में घरों तक पहुँच जाता है । जिससे संक्रामक बिमारियां फैलती हैं। लगभग 4 किमी० लम्बाई के मुरलीवाला नाले का पानी प्रत्येक वर्ष पक्की सड़क को क्षतिग्रस्त कर देता है । पानी ग्रामवासियों के घरों में आ जाता है जिससे महिलाओं एवं बच्चों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने क्षेत्र के रसूलाबाद, नचना, पथरिया, नीमखाल आदि सभी नालों की बर्षाकाल से पूर्व सफाई एवं नालों पर बनी क्षतिग्रस्त पुलियों की मरम्मत कराने की मांग की है।

Leave a Comment