पवन सिंह को बगावत भारी पड़ गई है। चुनाव के बीच भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि पवन सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से एनडीए कैंडिडेट उपेन्द्र कुशवाहा ने पर्चा भरा है। पवन सिंह भाजपा के सदस्य थे। काफी समय से पार्टी और पवन सिंह के बीच विवाद चल रहा था। काराकाट में 1 जून को मतदान होना है। इससे पहले भोजपुरी के पावर स्टार और काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने पवन सिंह पर बड़ा एक्शन लिया है। बीजेपी ने पवन सिंह को पार्टी से निष्काषित कर दिया है।
