भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों की मतगणना दो जून को की जाएगी। पहले इन राज्यों में मतगणना 4 जून को लोकसभा चुनाव परिणाम के साथ होने वाली थी लेकिन अब यह 2 जून को होगी। भाजपा ने राज्य की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस पार्टी अरुणाचल प्रदेश में दो मुख्य राजनीतिक दल हैं। भाजपा ने राज्य की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतारे थे। नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) राज्य की दो अन्य महत्वपूर्ण पार्टियां हैं। भाजपा ने पहले ही बोमडिला, चौखम, ह्युलियांग, ईटानगर, मुक्तो, रोइंग, सागली, ताली, तलिहा और जीरो-हापोली सहित 10 सीटें बिना किसी मुकाबले के जीत ली हैं।
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम \में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती 2 जून 2024 को होगी। 60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश और 32 निर्वाचन क्षेत्रों वाले सिक्किम में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभाओं के लिए मतगणना 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के साथ होगी।
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (एसकेएम), पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग (एसडीएफ), बाईचुंग भूटिया (एसडीएफ), सोनम लामा (एसकेएम), सोनम ग्यात्सो लेप्चा (एसडीएफ), हिशे लाचुंगपा (एसडीएफ), दिली राम थापा (भाजपा), नरेंद्र कुमार सुब्बा (भाजपा), लाल बहादुर दास (एसकेएम), संजीत खरेल (एसकेएम), लोक नाथ शर्मा (एसकेएम) और अरुण कुमार उप्रेती (एसकेएम) सिक्किम में कुछ प्रमुख उम्मीदवार हैं।
मुक्तो, पासीघाट पश्चिम, चौखाम, तवांग, नाचो, पांगिन, रोइंग और चांगलांग उत्तर अरुणाचल प्रदेश में कुछ प्रमुख विधानसभा क्षेत्र हैं।सिक्किम में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के बीच है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस दो अन्य महत्वपूर्ण पार्टियां हैं।
मुख्यमंत्री पेमा खांडू (भाजपा से पहले ही जीत चुके हैं), उपमुख्यमंत्री चौना मीन (भाजपा से पहले ही जीत चुके हैं), बियुराम वाहगे (भाजपा), निनॉन्ग एरिंग (भाजपा), करिखो क्री (एनपीपी), पानी तारम (भाजपा), कुमार वली (कांग्रेस), कामलुंग मोसांग (भाजपा), वांगकी लोवांग (भाजपा), होनचुन नगंदम (भाजपा), पासंग दोरजी सोना (भाजपा), जम्पा थिरनली कुनखाप (कांग्रेस) और नबाम ताडो (कांग्रेस) अरुणाचल प्रदेश में कुछ प्रमुख उम्मीदवार हैं।
सिक्किम विधानसभा चुनाव में एसकेएम ने 17 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था। प्रेम सिंह तमांग मुख्यमंत्री बने। एसडीएफ 15 सीटों पर सिमट गई थी। 2014 के सिक्किम विधानसभा चुनाव में एसडीएफ ने 22 सीटें जीतीं और पवन कुमार चामलिंग लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने थे।
2019 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 41 सीटें जीतीं थी। पेमा खांडू मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस ने केवल 4 सीटें जीतीं, जबकि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने 7 और एनपीपी ने 5 सीटें जीतीं थीं। 2014 के अरुणाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने 42 सीटें जीतीं थीं, जबकि भाजपा केवल 11 सीटें जीतने में सफल रही। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने 5 सीटें जीतीं थीं।
सोरेंग-चाकुंग, पोकलोक-कामरंग, बरफंग, रेनॉक, नामचायबोंग, गंगटोक, अपर बर्टुक, रिनचेनपोंग और यांगथांग सिक्किम में कुछ प्रमुख विधानसभा क्षेत्र हैं। अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2024 में 82.95 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा चुनाव 2019 में यह 82.17 प्रतिशत था।
