Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

बदहाली पर आंसू बहा रहा बारात घर

बदहाली पर आंसू बहा रहा बारात घर

नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम भगूवाला में लाखों रुपये खर्च कर 11 साल पहले बनाया गया बारात घर आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जो रखरखाव के अभाव में खंडहर बनता जा रहा है, लेकिन न तो इस ओर विभागीय अधिकारियों का कोई ध्यान है और न ही किसी अन्य का गांव वालों की सुविधा के लिए वर्ष 2012 में पंचायत निधि से गांव में बारात घर का निर्माण कराया था, लेकिन आज रखरखाव के अभाव में वह खंडहर बन गया है। पूरे बारात घर परिसर में झाड़ झंखाड़ उगे है।
जिस बारात घर में शहनाई बजनी चाहिए थी वह अब शराबियों व जुआरियों का अड्डा बनकर रह गया। गांव के लोग पहले शादी विवाह समारोह आदि कार्यक्रम बारात घर में कर लेते थे। लेकिन बारात घर बदहाल होने से अब ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से बारात घर की साफ सफाई व रंगाई पुताई कराकर उसका सुंदरीकरण कराने की मांग की है। ताकि ग्रामीण अपने शादी विवाह समारोह आदि कार्यक्रम बारात घर में कर सके।

Leave a Comment