मुस्लिम वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध शेरकोट थाना पर मुकदमा दर्ज
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिशान पुत्र अय्यूब ने बताया कि वह आटा पीसने की चक्की चलाता है वहीं उसके सामने मुस्लिम वक्फ बोर्ड की जमीन पर आम का बांग ही जिसमें उसके पिता व परिवार के लोग शुरू से ही कमेटी के सदस्य रहे हैं। गुरुवार को वक्फ बोर्ड के लोग जब यहाँ जमीन की जांच करने के लिए आये तो बांग की जमीन पर अतिक्रमण कर के बाहर ही अपनी राशन डीलर की दुकान चलाने वाले सलीम अहमद और उसकी पत्नी भी जो जमीन पर अवैध कब्जा करने के काफी समय से प्रयासरत आ गए और कमेटी के सदस्यों से अपना नाम भी शामिल करने के लिए दबाव बनाने के लिए कोशिश करने लगे जब जीशान अहमद सदस्यों के साथ मिलकर इस बात को मना किया तो वह गाली गलोच मारपीट पर आ गए और
जीशान ने बताया कि मेरा सीएससी धामपुर अस्पताल में मेरा मेडिकल हुआ है।और सहकारी डाक्टर द्वारा मुझे जिला अस्पताल को रैफर कर दिया गया था। जो मेरा जिला अस्पताल में मारपीट की घटना सरकारी मेडिकल जांच में मेरी पसलियों में फैक्चर आई है। इस विषय में शेरकोट थाना प्रभारी धीरज सिंह से पता किया तो उन्होंने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।
