स्वच्छ भारत मिशन के प्रदीप बने ब्रांड एंबेसडर
स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर वरिष्ठ पत्रकार व श्री हनुमान धाम के संस्थापक प्रदीप चौहान ने पालिका अध्यक्ष अब्दुल मन्नान का आभार व्यक्त किया है । एक मुलाकात में प्रदीप चौहान ने कहा कि ब्रांड एंबेसडर बनाकर चेयरमैन अब्दुल मन्नान ने जो जिम्मेदारी उन्हे सौंपी है वह उसका बखूबी निर्वाहन करेंगे तथा स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को बुलंदी तक पहुंचने में कोई कौर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे । उन्होंने कहा कि इस सम्मान के वह अकेले ही भागीदार नहीं है बल्कि नगर का हर बाशिंदा ब्रांड एंबेसडर है । प्रदीप चौहान ने अध्यक्ष अब्दुल मन्नान के साथ अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता, बड़े बाबू हसन मुस्तफा सहित पालिका स्टाफ का आभार व्यक्त किया है।
