Udayprabhat
weatherदेश

17 जून तक दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी महाराष्ट्र, केरल में अगले कुछ दिनों तक होगी झमाझम बारिश

आईएमडी ने जानकारी दी कि अगले चार दिनों तक ओडिशा तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। आईएमडी के मुताबिक 10 से 15 जून तक मानसून बंगाल पूर्व बिहार और पूर्वी झारखंड तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं 15 से लेकर 20 जून तक पूरे बिहार-झारखंड में मानसून का आगमन हो सकता है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून अब दक्षिण राज्यों से होते हुए उत्तर भारत की ओर तेजी से आ रहा है। मानसून की अरब सागर की शाखा मजबूती से गुजरात और मध्य प्रदेश में दस्तक दे चुकी है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है, वहीं मानसून की वजह से अगले कुछ दिनों में कई राज्यों के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।

आईएमडी ने जानकारी दी कि अगले चार दिनों तक ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। आईएमडी के मुताबिक, 10 से 15 जून तक मानसून बंगाल, पूर्व बिहार और पूर्वी झारखंड तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, 15 से लेकर 20 जून तक पूरे बिहार-झारखंड में मानसून का आगमन हो सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, 17 जून तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है।
देशभर के कई राज्यों में चिलचिलाती गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन उत्तर और पश्चिम इलाकों के कई राज्यों में लोग अभी भी मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  17 जून तक दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी महाराष्ट्र, केरल में अगले कुछ दिनों तक होगी झमाझम बारिश

Leave a Comment