Udayprabhat
उत्तर प्रदेशधर्मराज्य

किरतपुर में शांतिपूर्वक संपन्न हुई ईद की नमाज

किरतपुर में शांतिपूर्वक संपन्न हुई ईद की नमाज

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के भी थे व्यापक इंतेजाम

किरतपुर

नगर में ईद उल अजहा का त्योंहार यहां धार्मिक परंपरा व सरकारी गाइड लाइन के अनुसार मनाया गया। ईद की नमाज़ के बाद मुस्लिमों ने जानवरों की कुर्बानीया दी।
ईदगाह पर ईदुल अजहा की नमाज सुबह साढ़े सात बजे शहर ईमाम मुफ्ती मोहम्मद कलीम ने अदा कराई। बाद में खुतबा पढ़ा व देश दुनिया मे आपसी भाईचारा कायम रखने बीमारियों से निजात दिलाने व रहमत की बारिश करने की दुआ कराई।
इस मौके पर ईदगाह कमेटी की ओर से लगाए गए कैंप में कमेटी के ज़िम्मेदार डॉ० एहसानुल करीम, डॉ० एम जुनैद ख़ान, डॉक्टर फैजान ख़ान, परवेज़ रिज़वी, सलीम राशिद, डॉ० जमील तथा डॉ० शोएब आदि व्यवस्था में लगे हुए थे। इसके अलावा नगर पालिका परिषद व विधायक मनोज पारस की ओर से कैंप लगाए गए थे । सासंद चंद्रशेखर व युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुदस्सिर जमा ख़ान आदि की ओर से स्वागत बैनर होर्डिंग लगे हुए थे । ईदगाह के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक पुलिस बल मोजूद था । एस एच ओ तेजपाल सिंह व कस्बा इंचार्ज शिवकुमार, लेखपाल आलोक यादव पुलिस बल के साथ व्यवस्था संभाले हुए थे । नगर पालिका परिषद की ओर से सफ़ाई व पेयजल व्यवस्था का माकूल इंतजाम किया गया था। जानवरों के अवशेष ढोने के लिए गाड़ियां लगाई गई थी। ईदगाह के अलावा जामा मस्जिद, मदरसा कुरैशीयान, बंगले वाली मस्जिद व कोटले वाली मस्जिद में भी सरकारी गाइडलाइन के साथ नमाज़ अदा की गई।

Leave a Comment