पूरे भारत में लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। लोग अब मानसून का इंतजार कर रहे हैं। गुजरात में मानसून ने दस्तक दे दी है। IMD ने गुजरात में 24 जून से बारिश होने की संभावनी जताई है। 21 जून को वडोदरा सूरत तापी नवसारी और वलसाड में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने गुजरात में 24 जून से बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 से 26 जून तक अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर और अमरेली समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश होगी।पूरे देश में भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को बेसब्री से मानसून का इंतजार है। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सके।आईएमडी के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने कहा, आज वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में भारी बारिश की चेतावनी है। मछुआरों के लिए गुजरात के दोनों तटों, उत्तर और दक्षिण, पर चेतावनी जारी की गई है। तूफानी हवाएं चलेंगी… दक्षिण गुजरात में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है… उत्तर गुजरात में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। हमें मानसून के लिए और इंतजार करना होगा।
महाराष्ट्र में भी बारिश को लेकर आज अपडेट आया है। IMD ने महाराष्ट्र के ठाणे, पालघर, रायगढ़, भंडारा, नागपुर और रत्नागिरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
24 जून को देवभूमि द्वारका, जामनगर, मोरबी, सुरेंद्रनगर, पोरबंदर, राजकोट, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, वडोदरा, भरूच, छोटा उदेपुर, नर्मदा, तापी, सूरत, डांग, नवसारी और वलसाड में बारिश की संभावना है जबकि कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, अहमदाबाद, खेड़ा, महिसागर, आनंद, पंचमहल, दाहोद में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
25 जून को बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, महिसागर, अहमदाबाद, खेड़ा, पंचमहल, आनंद, दाहोद, सुरेंद्रनगर, बोटाद, मोरबी, राजकोट, भावनगर, अमरेली, जामनगर, देवभूमि द्वारका, जूनागढ़ और पोरबंदर में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा कच्छ, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
