Udayprabhat
Entertainmentदेश

पॉपुलर सॉन्ग आप जैसा कोई गाने को 15 साल की एक पाकिस्तानी लड़की नाजिया ने गाया था

वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान  अपने दौर की सबसे शानदार अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। मौजूदा समय में देखा जाता है कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उस पर अपने करियर से जुड़ी यादों को ताजा करती हैं। लेटेस्ट पोस्ट में भी जीनत ने अपनी फिल्म कुर्बानी के एक आइकॉनिक सॉन्ग आप जैसा कोई को लेकर खुलकर बात की है। फिरोज खान के निर्देशन में बनी फिल्म कुर्बानी जीनत अमान करियर की सबसे शानदार मूवीज में से एक मानी जाती है। शुक्रवार को जीनत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुर्बानी के आप जैसा कोई गीत को लेकर एक रोचक किस्सा शेयर किया है।
70 के दशक में अपनी अदाकारी का जलवा बिखरने वालीं एक्ट्रेस जीनत अमान को भला कौ नहीं जानता। हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस के सूची में उनका नाम शामिल होता है।  इस दौरान वह अपनी फिल्मों से जुड़े अनसुने किस्सों से भी फैंस को रूबरू कराती हैं। जीनत ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमे उन्होंने फिल्म कुर्बानी  के पॉपुलर सॉन्ग आप जैसा कोई को लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि इस गाने को 15 साल की एक पाकिस्तानी लड़की ने गाया था।

साल 1983 में जीनत अमान की फिल्म कुर्बानी को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। इस फिल्म ने सफलता का मुकाम हासिल किया और तत्तकालीन साल की सुपरहिट मूवीज में शामिल हुई। 20 जून यानी कल कुर्बानी की रिलीज के 44 साल पूरे हो गए हैं। लंदन में पहली बार मेरी मुलाकात नाजिया से हुई थी, वह अपनी मां के साथ बतौर फैन मुझसे मिलने आई थे। उनके साथ उनका भाई भी था। ये दोनों बच्चों उस वक्त सिंगिंग की क्लासेज ले रहे थे। जब मैंने फिरोज से नाजिया को मिलवाया तो वह उसकी आवाज के कायल हो गए और ऐसे नाजिया ने कुर्बानी का ये आइकॉनिक सॉन्ग गाया। नाजिया बहुत कम उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गई, लेकिन उसका ये गीत हमेशा के लिए अमर हो गया। इस तरह से जीनत ने आप जैसा कोई गाने को लेकर ट्रिविया सुनाया है। जीनत ने बताया है- कुर्बानी का आप जैसा गाना 15 साल की पाकिस्तानी लड़की नाजिया ने गाया था। इस गाने को आज भी डांस फ्लोर पर बजाया जाता है। कुर्बानी में मुझे, फिरोज खान, विनोद खन्ना,अमजद खान और अमरीश पुरी से ज्यादा अगर किसी को याद किया जाना चाहिए तो वह नाजिया है।

Leave a Comment