Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

डीएम ने नशा मुक्त भारत के लिए शपथ ग्रहण कराई

डीएम ने नशा मुक्त भारत के लिए शपथ ग्रहण कराई

बिजनौर

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा कलेक्ट्रेटस्थित महात्मा विदुर सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सामुहिक रूप से शपथ ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा अरविंद कुमार सिंह,डिप्टी कलेक्टर हर्ष चावला सहित कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारीएवं कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हम सभी के सपथ ग्रहण करने का मुख्यउद्देश्य यह है कि हम सभी को स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार व अपने आसपड़ोस में भी नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी के साथ व इसकीरोकथाम के बारे आमजन को जागरूक करना है।
जिलाधिकारी ने शपथ ग्रहण कराते हुए कहा कि “हमें अहसास है कि हमारे देश में, विशेष रूप से युवाओं के बीच नशीली दवाओंका दुरूपयोग बढ़ता जा रहा है और ये चिंता का विषय है। हम शपथ लेते हैं कि हम नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम में सहयोग करेगें। हम यह वचन देते है कि किसी भी प्रयोजन के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक अथवा अवैध पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे। हम प्रत्येक व्यक्ति, विशेषतः युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता पैदा करेगें ताकि भारत का युवा वर्ग नशा मुक्त जीवन-यापन कर सके और व समाज के रचनात्मक एवं महत्वपूर्ण सदस्य बन सके। आज हम प्रतिज्ञा करते हैं कि नशे से दूर रहेंगे और स्वस्थ जीवन-यापन करेंगे”।

Leave a Comment