Udayprabhat
uttrakhandराजनीतिराज्य

नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों के साथ खुशी का इजहार किया।

नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों के साथ खुशी का इजहार किया।

कोटद्वार। जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में कांग्रेसियों द्वारा भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा एवं भारत के संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष के बदौलत जन नेता के रूप में उभरे कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के देश की सबसे बड़ी आवाज संसद में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर उत्साहित होकर परस्पर मुंह मीठा कर संविधान रक्षक राहुल गांधी जिंदाबाद, नफरत छोड़ो भारत जोड़ो आदि नारों के साथ खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में जब कि धर्म संप्रदाय के नाम पर सत्ताधारी दल द्वारा सत्ता में काबिज रहने के लिए देश में नफरत का वातावरण तैयार किया गया है, वहीं जननेता की छवि बनाए हुए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा एवं देश के संविधान की रक्षा के संघर्ष के बदौलत देश भर में तैयार नकारात्मक वातावरण पर अंकुश लगाने का काम किया, साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन को मजबूत प्रतिपक्ष की भूमिका में खड़ा कर दिया है। अब देश की जनता की वास्तविक पैरोकारी संभव हो सकेगी, जिसके सुखद परिणाम निकट भविष्य में सामने होंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत कार्यवाहक जि. अध्यक्ष, रंजना रावत पूर्व प्रदेश महामंत्री, धर्मपाल सिंह बिष्ट जिलाध्यक्ष बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ, सतेंद्र सिंह बिष्ट, बीरेंद्र सिंह रावत, दलीप सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाईं एवं नसीम अहमद जिला उपाध्यक्ष, नईम अहमद पूर्व पार्षद, लक्ष्मी नेगी एवं नरेन्द्र सिंह नेगी पूर्व प्रधान, विमलेश नेगी पूर्व प्रदेश सचिव, कमल किशोर बिष्ट एवं महावीर सिंह नेगी मंडल अध्यक्ष, हयात सिंह मेहरा जिला प्रवक्ता, हिम्मत सिंह नेगी, सूरमान सिंह नेगी, सोहन सिंह चौहान, विजय नेगी, प्रदीप नेगी, उपेन्द्र सिंह नेगी, अंकुर केष्टवाल, चंद्रमोहन सिंह रावत, अनिल नेगी, देवेंद्र सिंह नेगी, चंद्रमोहन, धीरेंद्र सिंह, बृजपाल बिष्ट आदि सम्मलित थे।

Leave a Comment