Udayprabhat
uttrakhandक्राइमराज्य

युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में युवती को दुष्कर्म बनाने के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। बागेश्वर पुलिस ने अलग-अलग जगह ले जाकर हवस का शिकार बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर जाति सूचक शब्द कर उसे अपमानित करने भी आरोप है। विगत पांच जुलाई को कोतवाली में पीड़िता ने भीड़ी, दफौट निवासी उमेश चंद्र तिवारी (24) के खिलाफ तहरीर दी थी । तहरीर में बताया कि आरोपी उसे घर से विभिन्न स्थानों पर ले गया और उसका शारीरिक शोषण किया। युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गया और उसके लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 504, 506 और एससी-एसटी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को ताकुला टैक्सी स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया।

Leave a Comment