तांत्रिक की मदद से गांव का ही एक युवक भगा ले गया युवती।।
थाना शरकोट के एक ग्राम में एक पिता ने गांव के मौलवी तांत्रिक शमीम और उसके मित्र परवेज पर अपनी पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे न्याय की गुहार लगाई । उधर पुलिस ने नामजद मौलवी तांत्रिक को हिरासत लेते हुए पूछताछ शुरू की ।
दरसल पूरा मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहाँ गांव के ही एक तांत्रिक शमीम अहमद पुत्र फुरकान ने अपने एक गांव के ही मित्र परवेज पुत्र यूसुफ गांव की ही गरीब युवती को बीती 10 जुलाई की रात्रि में भगा ले गए । जिनको जाते हुए एक पड़ोसी ने देख लिया । और इसकी सूचना युवती के परिजनों को दी परिजनों ने तभी से काफी तलाश किया मगर युवती का कुछ पता नही चल पाया । जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को देते हुए गांव के ही दो युवक शमीम और परवेज के नामजद तहरीर देते हुए अपनी लड़की की बरामदगी की गुहार लगाई । पुलिस ने बीती शाम नामजद शमीम पुत्र फुरकान को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ कर रही है ।
