Udayprabhat
राजनीतिराज्य

किसान के सामने बंदूक लहराने के बाद अब मनोरमा खेडकर को अतिक्रमण को लेकर जारी हुआ नोटिस

किसान के सामने बंदूक लहराने के बाद अब मनोरमा खेडकर को अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी हुआ था जिसपर कार्रवाई होने की बात कही गई है। 12 जुलाई को मनोरमा खेडकर को उनके आवास के बाहर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी हुआ था और उनसे जवाब मांगा गया था। जवाब न देने पर कार्यवाही हो सकती है। 12 जुलाई को मनोरमा खेडकर को उनके आवास के बाहर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी हुआ था और उनसे जवाब मांगा गया था। पुणे नगर आयुक्त डॉ. राजेंद्र भोसले ने आज कहा कि अभी तक हमें उनसे कोई जवाब नहीं मिला है। नोटिस जारी होने की तिथि से उनके पास सात दिन का समय है। यदि वे दिए गए समय में जवाब नहीं देते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी ओर पुणे ग्रामीण पुलिस की टीमें मनोरमा खेडकर और दिलीप खेडकर की तलाश के लिए अहमदनगर और मुंबई में जुटी हुई हैं। ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के बाद अब उसकी मां की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। किसान के सामने बंदूक लहराने के बाद अब मनोरमा खेडकर को अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी हुआ था, जिसपर कार्रवाई होने की बात कही गई है।

 

Leave a Comment