Udayprabhat
क्राइमराज्य

जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ में आवासीय क्वार्टर की छत पर ग्रेनेड मिला

जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ में ग्रेनेड  मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आवासीय क्वार्टर की छत पर ग्रेनेड मिला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन जारी किया। जम्‍मू कश्‍मीर में पिछले एक महीने से आतंकी हमले हो रहे हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी की हुई है। वहीं पुलिस नाकों पर भी सख्‍ती है। अस्पताल पुंछ के आवासीय क्वार्टर की छत पर गुरुवार करीब आठ बजे एक पुराना ग्रेनेड बरामद हुआ। पुलिस ने ग्रेनेड को कब्जे में लेकर नजदीकी क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

अस्पताल की स्टाफ नर्स गुलफाम ने बताया कि शाम में करीब पांच से छह बच्चे छत पर खेल रहे थे, तभी उन्हें कोई वस्तु दिखाई दी तो उन्होंने इसकी जानकारी दी। उसके बाद हमने सुरक्षा गार्ड को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रेनेड को कब्जे में ले लिया। जम्‍मू कश्‍मीर में आतं‍की हमलों का सिलसिला जारी है। पिछले एक महीने में सात के करीब हमले हो चुके हैं। वहीं सेना के जवानों ने गुरुवार को जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाड़ा में दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। इसके साथ ही इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकी हमलों को देखते हुए सेना ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी है। जम्‍मू-श्रीनगर हाईवे पर स्‍पेशल पुलिस फोर्स तैनात की गई है। चप्‍पों-चप्पों पर पुलिस की पैनी नजर है। हर जवान के पास बुलेट प्रूफ जैकेट, हेलमेट और असॉल्‍ट राइफल होंगी। इसके साथ ही पुलिस ने क्राइसिस रिस्पांस टीम (सीआरटी) का भी गठन किया है।

Leave a Comment