सीओ सर्वम सिंह ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण
एसपी के निर्देशों को तत्काल दिया अमलीजामा
कर्मठ, ईमानदार और तेज तर्रार पुलिस अधिकारियो में अपना नाम रखने वाले धामपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने आगामी श्रावण माह एवं कांवड यात्रा के दृष्टिगत थाना धामपुर क्षेत्रान्तर्गत कांवड यात्रा मार्गों का भ्रमण/निरीक्षण किया । पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के निर्देशों को तत्काल अमलीजामा पहनते हुए सीओ सर्वम सिंह ने मौके पर मौजूद धामपुर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।
