ज़ीशान खान धामपुर तहसील प्रभारी मनोनित
बहुआयामी शिक्षा तकनीकी एव अनुसंधान समिति लखनऊ संस्था के अध्यक्ष के. एम.अमिश और सभी पदाधिकारियों की सहमति से मोहम्मद ज़ीशान को धामपुर तहसील रिपोर्टर पद पर नियुक्त किया गया और बधाई देकर प्रमाण पत्र से नवाज़ा गया। संस्था से जुड़े मंडल अध्यक्ष आसिफ रईस व मोहम्मद फ़ैज़ान ने भी ज़ीशान खान को ढेर सारी शुभकामनाए दी तथा संस्था को आगे बढ़ाकर पत्रकारिता और शिक्षा क्षेत्र मे उन्नति करने का आश्वासन दिया।
