Udayprabhat
उत्तर प्रदेशएजुकेशनराज्य

माध्यमिक स्कूल के बच्चो के लिए…… ग्राम प्रधान ने स्कूल में इनवर्टर बैट्रा लगवाया

माध्यमिक स्कूल के बच्चो के लिए……
ग्राम प्रधान ने स्कूल में इनवर्टर बैट्रा लगवाया

ब्लॉक जलीलपुर के दत्त्याना में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे 29 छात्र छात्राएं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा एवं पांच छात्र-छात्राएं श्रेष्ठता परीक्षा में चयनित हुए है । छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान ने गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय को एक इनवर्टर बैट्रा भेंट किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक जलीलपुर के गांव दत्तियाना में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय से साल 2021 व 22 मे 4 छात्र-छात्राएं,साल 2022 व 23 में 6 छात्र छात्राएं और साल 2023व 24 में 19 छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा एवं पांच छात्र छात्राएं श्रेष्ठता परीक्षा में विद्यालय से चयनित हुए है। छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह मौजूद रहे। विद्यालय का नाम रोशन करने व क्षेत्र का नाम रोशन होने की खुशी में ग्राम प्रधान रूपराम सिंह ने विद्यालय में एक इनवर्टर बैट्रा भेंट किया है।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जीवन में चाहे एक रोटी कम खानी पड़े लेकिन शिक्षा की अलख़ जरूर जलाएं क्योंकि शिक्षा ही हमें नया आयाम देती है और बुलंदी पर पहुँचाती है। खंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा के बिना इंसान अधूरा है। उसके बिना कामयाबी मिलना आज के इस युग में बहुत मुश्किल है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक धीरेंद्र,प्रधान निधि शर्मा वीरेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment