पेरिस ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो गई है। इन खेलों का आज पहला दिन है। इस दिन मनु भाकेर, रोहन बोपन्ना, सात्विकसाईराज-चिराग शेट्टी की जोड़ी अपनी किस्मत आजमाएगी। वहीं हॉकी टीम भी आज अपना पहला मैच खेलने उतरेगी पेरिस ओलंपिक का पहला गोल्ड मेडल निशानेबाजी में मिल सकता है। पहले दिन 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट है जिसका मेडल राउंड भी आज ही है।
पेरिस ओलंपिक खेलों में टीम इंडिया के खिलाड़ी आज से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले दिन भारत मुक्केबाजी, हॉकी, टेनिस, निशानेबाजी, रोइंग, टेबस टेनिस, बैडमिंटन, हॉकी सहित अन्य खेलों में किस्मत आजमाने उतरेगा।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को शानदार और ऐतिहासिक ओपनिंग सेरेमनी के साथ ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो गई है। इन खेलों के पहले दिन भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करने उतरेंगे। टीम इंडिया के खिलाड़ी आज बैडमिंटन, शूटिंग, मुक्केबाजी,रोइंग, टेनिस, हॉकी और टेबल टेनिस में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
क्वालिफिकेशन राउंड की दो सीरीज खत्म हो गईं हैं। पहले सीरीज में रमिता ने 104.6 और अर्जुन ने 104.1 का स्कोर किया है।
भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। मेंस सिंगल्स स्क्लस हीट में पंवर बलराज पहली हीट में बेहद करीब आकर क्वालिफाई करने से चूक गए। वह चौथे स्थान पर रहे। हालांकि वह अभी पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं। वह रेपचेज में हैं।
10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट शुरू हो गया है। रमिता और अर्जुन की टीम ने अच्छी शुरुआत की है।
भारत के दो निशानेबाज- संदीप इलावेनिल और अर्जुन-रमिता 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में हिस्सा लेंगे। ये क्वालिफिकेशन राउंड है और भारतीय टीम इस राउंड में अच्छा करते हुए अगले दौर में जाना चाहेगी जहां मेडल दांव पर होगा।
पहले दिन का शेड्यूल
बैडमिंटन
मेंस सिंगल ग्रुप स्टेज (एच एस प्रणय, लक्ष्य सेन) – दोपहर 2:30 बजे से
विमंस सिंगल ग्रुप स्टेज (पीवी सिंधु) – दोपहर 12:50 बजे से
मेंस डबल ग्रुप स्टेज (सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी)- दोपहर 1:40 बजे से
विमेंस डबल ग्रुप स्टेज (तनिषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा)- दोपहर 1:40 बजे से
मुक्केबाजी
महिलाओं का 54 किग्रा राउंड ऑफ 32 (प्रीति पवार)- शाम 7:00 बजे
हॉकी
मेंस ग्रुप बी: भारत बनाम न्यूजीलैंड – रात 9:00 बजे
रोइंग
मेंस सिंगल स्कल्स हीट (बलराज पंवार) – दोपहर 12:30 बजे से
शूटिंग
मिक्स टीम 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन (संदीप सिंह, अर्जुन बाबुता, एलावेनिल वलारिवन, रमिता जिंदल)- दोपहर 12:30 बजे
मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन (सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा)- दोपहर 2:00 बजे
मिक्स टीम 10 मीटर एयर राइफल मेडल राउंड – दोपहर 2:00 बजे से
10 मीटर एयर पिस्टल विमंस क्वालिफिकेशन (रिदम सांगवान, मनु भाकर)- शाम 4:00 बजे से
टेनिस
मेंस सिंगल फर्स्ट राउंड (सुमित नागल)- दोपहर 3:30 बजे से
मेंस डबल फर्स्ट राउंड (रोहन बोपन्ना और एन. श्रीराम बालाजी)- दोपहर 3:30 बजे से
टेबल टेनिस
मेंस सिंगल प्राइमरी राउंड – शाम 6:30 बजे से
विमंस सिंगल प्राइमरी राउंड – शाम 6:30 बजे से
मेंस सिंगल राउंड 64 (शरथ कमल, हरमीत देसाई)- दोपहर 11:30 बजे से
विमंस सिंगल राउंड 64 (मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला)- दोपहर 11:30 बजे से
