Udayprabhat
accidentउत्तर प्रदेशराज्य

एक विवाहिता महिला घरेलू क्लेश के चलते खो नदी में मारी चांगल

एक विवाहिता महिला घरेलू क्लेश के चलते खो नदी में मारी चांगल

प्राप्त जानकारी के अनुसार
बिजनौर के शेरकोट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता घरेलू कलह के चलते खो बैराज नदी मे कूद गई। जिसको स्थानीय गौताखोरो ने देख लिया और समय रहते उसको डूबने से बचा लिया अगर गौताखोर कुछ मिनट लेट हो जाते तो सायद महिला ना बच पाती।
कल दोपहर लगभग 12:30 बजे धामपुर क्षेत्र के गांव अमखेड़ा निवासी एक 25 वर्षीय महिला चार दिन पहले ससुराल मे हुए विवाद के बाद ग्राम नंगला मे अपने मायके मे रह रही थी। बताया जा रहा है की आज सुबह किसी बात को लेकर महिला की अपने मायके मे अपनी भाभी से मामूली कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद महिला टेम्पू मे बैठकर शेरकोट आई और पुराने फुल से खो नदी मे छलांग लगा दी। महिला को खो नदी कूदते हुए स्थानीय गोताखोर नजाकत और इरफ़ान ने देख लिया ।जिसके बाद महिला खो बैराज के गेटो तक बह कर पहुंची। उधर से गौताखोर महिला को बचाने के लिए नाव से उसके करीब पहुंच गए ।और महिला को बचा लिया। उसको नाव मे बैठकर सकुशलता पूर्व बाहर ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ में महिला ने पुलिस से बताया मेरे ससुराल वाले मुझे परेशान कर रहे हैं। जो काफी दिनों से मैं अपनी मायके यहां रह रही हूं। जो आए दिन मेरी भाभी मुझसे झगड़ा करती रहती है। इसी रंजिश के कारण मैं अपनी आत्महत्या कर रही थी। शेरकोट थाना अध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि मेरे द्वारा महिला को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दी गई है।

Leave a Comment