घर में घुसा गुलदार, बकरी को निवाला बनाकर फरार
बिजनौर
थाना स्योहारा क्षेत्र के ग्राम सिपाहिवाला मे गुलदार का कहर देखने को मिला है जहां गुलदार ने सिपाहिवाला निवासी एक ग्रामीण के घर में ही घुसकर बकरी को अपना शिकार बना लिया । ग्रामीणों के दबाब से बकरी को छोड़ कर गुलदार जंगल मे फरार हो गया । सूचना मिलने पर स्योहारा थाना पुलिस व वनविभाग भी मोके पर पहुंच गए । उधर घटना के बाद से ग्रामीणों में खौफ फैल गया ।
