शेरकोट के वाजिदपुर मे टूट कर गिरी मकान की छत
बिजनौर
थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में बारिश के कारण एक गरीब विकलांग व्यक्ति के कैमरे की छत का छोटा सा टुकड़ा टूट कर बेड पर सो रही उसकी दो बच्चियों के ऊपर गिर गया जिसमे दोनो बच्चिया मामूली रूप से घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि गांव वाजिदपुर निवासी करीम पुत्र सद्दीक का 15 वर्ष पुराना मकान है। जिसकी छत का टुकड़ा बारिश के कारण सुबह करीब 4 बजे टूट कर निचे बेड पर सो रही उसकी दो बेटियो इशरा (7) वर्ष माहिरा (4) वर्ष के ऊपर गिर गया जिसमे दोनो बच्चिया घायल हो गई। अचानक छत का टुकड़ा टूट कर गिरने की आवाज़ सुनाकर पड़ोसी भी जाग गए और करीम व उसकी बीवी बच्चों को कमरे से बहार निकला । करीम ने अधिकारियो से मदद की गुहार लगाई है।
