जलीलपुर में राशन के लिए नौ माह से परेशान परिवार
अधिकारियो की झूठी और आधारहीन रिपोर्ट से कटा राशन
जलीलपुर
चांदपुर तहसील क्षेत्र के गांव जलीलपुर में लगभग 9 माह पहले ब्लॉक खंड विकास अधिकारी की झूठी रिपोर्ट पर राशन डीलर ने मिलकर मोमिना पत्नी शकीरा का राशन कार्ड कटवा दिया था जिसको लेकर पीड़ित महिला ने चांदपुर तहसील में राशन डीलर शमशेर द्वारा काटे गए राशन कार्ड की वजह मालूम करने पहुंचे तो पीड़ित परिवार के साथ चांदपुर तहसील में उनको डरा धमकाकर भगा दिया गया । पीड़ित द्वारा जानकारी करके पर आरटीआई से खुलासा हुआ कि पीड़ित परिवार के पास चार पहिया वाहन है जबकि पीड़ित परिवार के पास रहने के लिए न तो पक्के मकान, ना कोई मोटर वाहन है । आरटीआई के आधार पर पीड़ित का राशन कार्ड विकासखंड अधिकारी की रिपोर्ट पर काटा गया जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी बिजनौर को प्रार्थना पत्र देकर की । हालांकि जिलाधिकारी से शिकायत के बाद भी कोई जिम्मेदार पीड़ित के घर पर जांच के लिए नही गया ।
जब आरटीआई के खुलासे में विकासखंड अधिकारी जलीलपुर द्वारा झूठी रिपोर्ट लगाने की जानकारी मिली तो पीड़ित परिवार ने विकासखंड अधिकारी जलीलपुर से संपर्क किया और उनसे मालूम किया तो विकासखंड अधिकारी ने बात को टालते हुए कहा कि यह जांच उनके द्वारा नहीं की गई यह जांच तो ग्राम सचिव द्वारा की गई है। वहीं जब पीड़ित परिवार ने ग्राम सचिव से जानकारी ली तो ग्राम सचिव ने भी पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह जांच तो एसडीओ ब्लॉक के द्वारा की गई है । जब जब पीड़ित परिवार ने एसडीओ ब्लॉक से संपर्क किया तो एसडीओ ब्लॉक ने पीड़ित परिवार से कहा यह मामला तो उनके संज्ञान में ही नहीं है। उधर जिलाधिकारी से इन झूठे अधिकारियो की शिकायत को भी चार माह बीत चुके है परंतु आज तक कोई जांच नही हो सकी है । अब पीड़ित परिवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपने काटे गए राशन कार्ड की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
