Udayprabhat
क्राइमदेशराज्य

कुछ दिन बाद ही देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा

कुछ दिन बाद ही देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। लेकिन उससे पहले दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली के दरियागंज इलाके से आईएसआईएस आतंकवादी की गिरफ्तारी हुई है। जिसका नाम रिजवाल अली के रूप में हुई है।  एनआईए ने उस पर 3 लाख रुपये का इनाम रखा था। एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाहा ने इसकी पुष्टि की है।

वह दरियागंज का रहने वाला है। दो साल से फरार चल रहा था।दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाहा ने इस बात की पुष्टि की है। एनआईए के केस में काफी समय से वांटेड चल रहा था। ये मॉड्यूल आईएसआईएस  का कहा जाता है। ये पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी आईएसआई के लिए भी काम करता है। दो साल पहले शाहनवाज मॉड्यूल देश में आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे। पुणे में तब गुप्त सूचना के आधार पर गश्त कर रही पुलिस ने इमरान और कुछ अन्य को पकड़ लिया था। उस दौरान इमरान भाग गया था।

Leave a Comment