मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज फिर बारिश हो सकती है। वहीं पूरे एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का दौर जारी रहा जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली
