Udayprabhat
Breaking Newsदुनियादेश

मणिपुर में फिर हिंसाः इधर जिरीबाम में 5 की गई जान, उधर चुराचांदपुर में उग्रवादियों के 3 बंकर तबाह

मणिपुर में शनिवार (7 सितंबर) को एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है. यहां जिरीबाम जिले में शनिवार सुबह हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह सो रहा था, वहीं बाद में हुई गोलीबारी में चार हथियारबंद लोग मारे गए.
उन्होंने आगे कहा कि उग्रवादी जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर अकेले रहने वाले व्यक्ति के घर में घुसे और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर पहाड़ियों में युद्धरत समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन पहाड़ी उग्रवादियों सहित चार हथियारबंद लोगों की मौत हो गई.
बिष्णुपुर में उग्रवादियों के रॉकेट हमले में एक व्यक्ति की मौत और छह अन्य के घायल होने के बाद सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले में तीन बंकर नष्ट कर दिए. पुलिस ने यह अभियान न शुक्रवार को चुराचांदपुर जिले के मुआलसांग और लाइका मुआलसौ गांव में चलाया गया था.

Leave a Comment